शराब के लिए पैसे ना देने पर चाकू से हमला

शराब के लिए पैसे ना देने पर चाकू से हमला

बिलासपुर में शराब के लिए अड़ीबाजी: पैसे देने से मना किया तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला; तोरवा पुलिस ने आरोपी 'कृष' को दबोचा। 

बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर धारदार चाकू से हमला करने वाले आदतन बदमाश को तोरवा पुलिस ने चंद घंटों के भीतर धर दबोचा है। आरोपी फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल छोटा चाकू भी बरामद कर लिया है। शराब के पैसे को लेकर हुआ विवाद, जेब से निकाला चाकू। 

घटना 11 सितंबर 2026 की रात करीब 8:00 बजे की है। पंप हाउस तोरवा निवासी दुर्गेश यादव पुराना पंप हाउस के पास मौजूद था। इसी दौरान सूर्यवंशी मोहल्ला निवासी कृष्णा सूर्यवंशी उर्फ कृष (उम्र 18 वर्ष 6 माह) वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। जब दुर्गेश ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो कृष्णा गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। बात यहीं खत्म नहीं हुई; गुस्से में आकर उसने अपनी जेब से छोटा धारदार चाकू निकाला और दुर्गेश पर ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद घायल दुर्गेश ने तुरंत तोरवा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 119(1) और 118(1) के तहत अपराध क्रमांक 499/2026 दर्ज किया। आरोपी शहर छोड़कर भागने की योजना बना रहा था, लेकिन तोरवा पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए 12 सितंबर 2026 को घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त धारदार चाकूनुमा हथियार जब्त कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।