तालचेर में चोरो का गैंग सक्रिय
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर में इन दिनों ट्रको के कलपुर्जे चोरी होने की घटना जोर पकडती जा रही है। और चोर है कि कानून के शिकंजे से बाहर है।
कोयला लदी ट्रक सड़क किनारे खडे़ रहने पर उस ट्रक से बैटरी, डीजल,जैक,स्टेपनी व अन्य चीजे चोरी हो रही है चोरी की इस घटना ने ट्रक मालिकों की नींद उडा़ रखी है।
दो दिन पहले तालचेर बसअड्डे़ के पास एक ट्रक क्रमांक ओडी 35-5084 खड़ा था जिसके चालक के सोने का फायदा उठाते हुए चोर ने उस ट्रक की बैटरी उडा़ ले गए।उसी तरह पिछले सोलह तारीक को ओडी़ 35डी 0889 ट्रक खडी़ कर चालक ट्रक के अंदर सोया हुआ था जिसका फायदा उठाकर इस ट्रक की भी बैटरी चोरी कर ली गई।
ट्रक मालिक ने इस चोरी की शिकायत थाने में की थी, चोर अब भी पुलिस की पकड़ के बाहर है।
इसी तरह पाँच दिन पहले घटी एक चोरी की एक अन्य घटना में ओ.आर.19 एच5233, ओ.डी-35-8117, दो ट्रको से चोरो ने देर रात दो बैटरी उडा़ ली।
एक अन्य घटना में एक मोटरसाइकिल में तीन लोग सवार होकर आए और ट्रक से बैटरी, डीजल आदि चुराने लगे, ट्रक चालक को चोरी की भनक लगने पर वह इन पर चिल्लाने लगा। ट्रक चालक का यह रवैया देख तीनो मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए।
लिंगराज कोल कोरीडोर मार्ग में ट्रक क्रमांक ओडी़ 35-0858 का चालक ट्रक खडी़कर दरवाजे खिड़की बंद कर केबिन में सोया हुआ था।
कुछ असामाजिक तत्व इस बात का फायदा उठाकर चालक के चेहरे पर एक स्प्रे किया जिससे चालक अचेत हो गया। जिसके बाद उसके जेब में रखे चार हजार रुपये, मोबाइल और ट्रक की बैटरी उडा़ ले गए।
कुछ वहन स्वामी इसकी शिकायत पुलिस से करते है तो कुछ नही।
बीते 16 तारीक को तालबेडा़ ग्राम के शहरशाही से रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरो ने एक होंडा़ यूनीकोर्न उडा़ लिए।
इसी तरह की एक और घटना में अभिराम महाराणा के आटोरिक्सा से तालचेर बस अड्डे के निकट अनोखे तरीके से बैटरी चोरी कर ली गई।
इतने अधिक चोरीयाँ होने पर भी पुलिस का चोरो को ना पकड़पाना
एक बड़ा प्रश्न है।

