मौर्य एक्सप्रेस संबलपुर तक आने से उत्तर भारतीयों के बीच हर्ष का माहौल
उत्तर भारतीय समन्वय समिति के सदस्यों ने मौर्या एक्सप्रेस को राउरकेला जंक्सन होते हुए सम्बलपुर तक संप्रसारित होने पर प्रसन्नता जताई और राउरकेला को रेलवे डिवीजन बनने की मांग के लिए धन्यवाद दिया।ओर कहा सम्बलपुर, झारसुगुड़ा, ब्रजराजनगर के हिंदी भाषी भाईयों को भी सुविधा होगी जो समस्तीपुर, छपरा, गोरखपुर के लोग पश्चिम ओड़िशा के तरफ रहते हैं उन्हें अपने गन्तव्य की ओर जाने में सुविधा होगी। सुंदरगढ़ सांसद माननीय श्री जुएल उरांव जी ने कहा रेलवे बजट तक संप्रसारित होने की संभावना है साथ ही कहा भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जी ने मौर्या एक्सप्रेस की मांग को हाथों-हाथ लिया और पत्र के माध्यम से साउथ इंस्टेन रेलवे को सम्बलपुर तक संप्रसारित करने को कहा तथा रेलवे मंत्री अश्वनी वैस्णव जी से मुलाकात कर इस बात पर विस्तृत चर्चा किया। गोरखपुर हटिया मौर्या जल्द से जल्द हटिया से राउरकेला आयेगी हमें स्वागत के लिए तैयार रहना है। साथ ही उत्तर भारतीय समन्वय समिति ने राउरकेला से गया के लिए ट्रेन चलाने की बात की साथ ही राउरकेला से पटना के लिए हवाई जहाज चलाने की मांग की जिसमें वेद प्रकाश तिवारी , सचिदानंद शर्मा,जीतू राय , अभिषेक सिंह, सुमेर सिंह,हरि शंकर साह, उपस्थित थे।





