छउ हमारी धरोहर है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है - सन्नी उरांव

छउ हमारी धरोहर है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है - सन्नी उरांव

चक्रधरपुर प्रखंड के कई गांवों में आयोजित हुए छउ नृत्य कार्यक्रम, विधायक ने दिए छउ नृत्य मंडलियों को सहयोग का आश्वासन । चक्रधरपुर प्रखंड के कई गांवों में छऊ नृत्य का आयोजन हुआ। मासान्त पर्व पर आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 

चक्रधरपुर विधानसभा अन्तर्गत प्रखंड के महुलबोराई,  सिमिदिरी, घाघराघाट तथा चंद्री गांव में छऊ नृत्य का आयोजन हुआ। जहां इन सभी गांवों के उपर टोला और नीचे टोला के छऊ कलाकारों ने हिस्सा लिया। छऊ कलाकारों ने राधा कृष्ण, गणेश वंदना, आरती, वनदेवी, महिरूाासुर वध आदि नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।  अलग अलग छऊ नृत्य कार्यक्रमों में भाग लेकर विधायक सुखराम उरांव और चक्रधरपुर के नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि छउ नृत्य क्षेत्र की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर, गौरवशाली पहचान है। साथ ही आदिवासी संस्कृति का प्रतीक है। छऊ केवल एक नृत्य या कला नहीं हैं बल्कि यह हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर हैं। इसे बचाने के लिए हम सभी का सहभागीता होनी चाहिए। नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि कलाकारों को हमेशा सहयोग करते रहेंगे।  सभी जगह भव्य स्वागत किया गया। विधायक और अध्यक्ष ने सभी छऊ कमेटियों का ह्रदय से आभार धन्यवाद जताया। ई। कार्यक्रमों में अन्यों में विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, मिथुन गगराई समेत बड़ी संख्या में झामुमो के सदस्य गण शामिल हुए।

मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, मुखिया सोमनाथ कोया, झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, प्रदीप महतो, टिंकू प्रधान, लाल बाबू दास समेत काफी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।