व्यापारियों को हाट के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा

व्यापारियों को हाट के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा

मनोहरपुर - सारंडा रोवाम साप्ताहिक हाट समिति का फ़रमान,हाट में क्रय विक्रय पर लगेगा मासूल (हाट टैक्स)  

दिनांक 07-01-2024 ,दिन - रविवार को सुदूरवर्ती सारंडा जंगल में स्थित,  ग्राम-रोआम में गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट के संचालन हेतु ग्रामीणों की एक बैठक मुंडा बुधराम सिद्धू की अध्यक्षता में हुई। इसके लिए सर्वसम्मति से हाट समिति का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष सह मुखिया सुखराम उर्फ राजू सांडिल, उपाध्यक्ष जगदीश कोड़ा, सचिव मुंडा बुधराम सिद्धू, उप सचिव राजू गोप एवं संयोजक हुरदुब चाकिया को बनाया गया।

अध्यक्ष राजू सांडिल ने बताया कि विशेषकर रोवाम में लगने वाली सप्ताहिक हाट-बाजार में बाहरी व्यापारीयों ने अव्यवस्था का माहौल बना दिया है। इस बाजार में दूर-दराज के गांवों से अपने वनोत्पाद,पालतू पशु पक्षी जैसे- बकरा-बकरी, मुर्गा- मुर्गी, आदि लाकर बेचने वाले ग्रामीणों को बाजार तक पहुंचने नहीं दिया जाता है उन्हें बाजार से 2-4 किलो मीटर पहले हीं रास्ते में रोक कर उनसे औने-पौने दामों में समान खरीद लेते है, जिससे स्थानीय व हाट में क्रय विक्रय करने वाले लोगों के बीच आपसी विद्वेष का माहौल उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी व्यापारी बाजार के बाहर जाकर ग्रामीणों से किसी भी वस्तु का क्रय विक्रय नहीं करेगा, यदि कोई व्यापारी ऐसा करता पाया जाता है तो उसपर 5 हजार रूपये का आर्थिक दंड लगाया जायेगा। इसके अलावे बाजार से बकरा बकरी खरीदने वाले व्यापारी को बतौर मासूल 300 रूपये, मुर्गा-मुर्गी पर 20 रूपये, चावल, कपड़ा, चप्पल आदि दुकानदारों को 50 रूपये, छोटे दुकानदारों को 10 रुपये का मसूल बाजार समिति को देना होगा। मसूल के रूप में मिली धन से बाजार की साफ- सफाई, अन्य विकास मूलक कार्य के अलावे गांव का विकास किया जायेगा। यह नियम हाट में आनेवाले सभी दुकानदारों व सामान बेचने वाले,व्यापारीयो पर समान रूप से लागू होती है। इन सभी को हाट के लिए बनाए गए नियमों का पालन करना अनिवार्य है।