दो ट्रेनो का राउरकेला तक संप्रसारण की मांग हुई तेज
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राउरकेला और इसके आस पास स्थित लगभग 15 गैर सरकारी सामाजिक संस्थाओं का प्रतिनिधित्व कर उनके बीच समन्वय स्थापित करने वाली उत्तर भारतीय समन्वय समिति ने अपने मुख्य उद्वेश्य ,15027/28 मौर्य एक्सप्रेस एवं 18181/82 थावे हटिया एक्सप्रेस का राउरकेला तक संप्रसारण हेतु सबका ध्यान आकर्षण कराने एवं संप्रसरण ना होने की पीड़ा को बताने हेतु अपनी भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़ते हुए, रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह के अलावा ओड़िशा के सांसद अपराजिता सारंगी सहित आठ सांसदों,और बिहार से सांसद गिरिराज सिंह समेत 17 सांसदों,झारखंड से सांसद निशिकांत दुबे एवं सांसद संजय सेठ के अलावा केंद्रीय जनजातीय विभाग के मंत्री, अर्जुन मुंडाजी का ध्यान 15027/28 गोरखपुर हटिया मौर्य एक्सप्रेस का एवं 18181/82 थावे टाटा एक्स्प्रेस का संप्रसारण राउरकेला तक करने हेतु रेलवे मंत्रालय से बात करने तथा अबतक हुई प्रगति के विषय मेंध्यानाकरर्षण कराने हेतु आज स्पीड पोस्ट के माध्यम से 36 पत्र एक साथ प्रेषित किए गए।
माँग पूरी ना होने पर भविष्य में और गंभीर प्रयास किया जाएगा तथा रेल मंत्री के अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय को भी सभी संस्थाओं के मध्यम से उपरोक्त दोनों ट्रेनों के राउरकेला तक संप्रसारण का आग्रह किया जाएगा। समय मिलने पर उत्तर भारतीय समन्वय समिति का प्रतिनिधि मंडल रेल मंत्री से शीघ्र मुलाकात करने का प्रयास भी करेगा। पत्र भेजने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष सुमेर सिंह, सचिव वेद प्रकाश तिवारी एवं ओपी सिंह की मुख्य भूमिका है।





