भव्य समारोह में संपन्न हुआ शरत पूर्णिमा का उत्सव

भव्य समारोह में संपन्न हुआ शरत पूर्णिमा का उत्सव

धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

रामनगरी अयोध्या मे मोदनवाल समाज की ओर से आश्विन पूर्णिमा के पर्व पर  दंतधावन कुंड में शरद पूर्णिमा उत्सव पूरी भव्यता के साथ मनाया गया।

अयोध्या धाम मे इस परम्परागत उत्सव का आयोजन मोदनवाल समाज बीते 135 सालों से करता आ रहा है। इस उत्सव के मौके पर दंतधावन कुंड में क्षीरसाई भगवान लक्ष्मी नारायण) की नयनाभिराम झांकी सजाई गयी। झांकी के अनावरण के अवसर पर देर शाम भगवान की आरती उतारी गयी। इस झांकी में फूलों से सुसज्जित नौका पर भगवान लक्ष्मी नारायण के साथ कमल दल पर विराजित सृष्टि कर्ता बह्मदेव के सुंदर दृश्य को देखकर श्रद्धालु गण भावविभोर हो गये। मोदनवाल समाज की ही युवा ईकाईसाकेत भूषण समाज के कार्यकर्ताओं की टोली इस नौका को कुंड की पूरी परिधि में घुमा रहे थे। इस दौरान घाट की सीढ़ियों पर खड़े श्रद्धालु जन अपनी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। नौका पर विराजमान भगवान लक्ष्मी नारायण जब उनके घाट पर पहुंचते तो श्रद्धालु गण भगवान का दर्शन पूजनकरते। यह क्रम मध्यरात्रि तक चलता रहा। मोदनवाल समाज के अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के अनुसार इस मौके पर 21 कुंतल खीर प्रसाद का भोग लगाकर
श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

संत-भक्तों समेत जनप्रतिनिधियों ने भी किया झांकी का दर्शन इस दौरानसंकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म सम्राट महंत ज्ञान दास महाराज के कृपा पात्र शिष्य संजय दास एवं उनके मुख्य सचिव शिवम श्रीवास्तव हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महंत डॉक्टर महेश दास मोदनवाल समाज के संरक्षक नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि यह परम्परा पूर्वजों ने शुरू की थी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए नौका का निर्माण विशेष प्रकार से किया जाता है। इस दौरान साकेत भूषण समाज के पदाधिकारियों जितेन्द्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, ओंकार नाथ, बैजनाथ गुप्ता, अचल गुप्ता, पंकज गुप्ता, रामबाबू बेबस, श्यामबाबू गुप्ता व मनोज गुप्ता ने किया। इसके पहले निवर्तमान सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता अभिषेक मिश्र व अन्य शामिल हुए।