चोरी का कोयला ट्रक जब्त चालक फरार

चोरी का कोयला ट्रक जब्त चालक फरार

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के जगन्नाथ कोयला खदान से चोरी के कोयले से भरा ट्रक  संख्या -ओडी-05-एआर-6325 खान के रास्ते जगन्नाथ कोल कोरीडोर से होकर गुजरने के क्रम में ओडि़शा औद्योगिक सुरक्षा बल (ओआईएसएफ) ने वाहन को जब्त कर लिया क्योंकि सुरक्षा बल द्वारा आवश्यक कागजात मांगे जाने पर चालक कागजात नहीं दिखा सका।
सुरक्षा बल द्वारा ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है ,पर चालक चतुराई से वहाँ से फरार हो गया। चर्चा का मुख्य विषय यह है कि कैसे कड़ी सुरक्षा के बीच जगन्नाथ कोयला खदान से कोयला चोरी हो रहा है।