तालचेर में पुनः उद्धार किए गए बाल श्रमिक

तालचेर में पुनः उद्धार किए गए बाल श्रमिक

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)

तालचेर के विभिन्न स्थानो में छापामार कर श्रम विभाग ने बाल श्रमिकों को उद्धार किया है, अभी हाल ही में श्रम दिवस के अवसर पर बाल श्रमिकों को उद्धार किया गया था। यह घटना लोगो के जेहन में ताजा था कि पुनः बाल श्रमिकों के उद्धार किए जाने से यह घटना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
बिभागिय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते कल श्रम विभाग अधिकारी रश्मिता नायक, पालहडा़ थाना की पुलिस एवं शिशु मंगल कर्मचारियों की सहायता से तीन बाल श्रमिको एवं दो किशोर श्रमिको को उद्धार कर अंगुल जिला के शिशु मंगल समिति के अध्यक्ष के निकट पेश किया गया।