आंधी तुफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त बिजली आपूर्ति ठप

आंधी तुफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त बिजली आपूर्ति ठप

देवमनी माहतो(संवाददाता)

नुआगांव प्रखंड में आंधी तुफान के साथ आई बारीष से जनजीवन अस्त-व्यस्त होता नजर आ रहा है।
यह घटनाबीते कल शुक्रवार की साम का है। साम के वक्त अचानक जोरों की आंधी तुफान के साथ हुई बरसात के कारण केई जगहों पर पेड़ टूट गए।पेड़ के टूटने से कहीं घर, तो कहीं चार दिवारी को क्षति पहुंची है।
वहीं बारीलेपटा पंचायत के खिजुरटोली में पेड़ के साथ बीजली के खंभे भी गिर गिरे हैं,जिसके कारण बीते कल शुक्रवार की संध्या से ही अंचल में बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई है।एक बिजली का खंभा टूट कर एक घर की छत में गिरने से छत का कुछ भाग टूट गया है।


बिजली आपूर्ति बाधित होने से अंचलिक जनता को अंधेरे, गर्मी, मोबाइल चार्ज करने,आनलाईन कार्य करने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इलाके में कई ग्राहक सेवा केंद्र है जहां आनलाईन कार्य की सुविधा उपलब्ध है। ज्यादातर लोग पैसे की लेन-देन करने,मालगुजारी भरने,अपने आधार कार्ड,वोटर आईडी,पानकार्ड, संवंधी कार्य के लिए इन्हीं ग्राहक सेवा केंद्रों पर निर्भर करते हैं।वहीं छात्र अपने पठन पाठन संबधी कार्य के लिए आन लाईन केन्द्र का सहारा लेते हैं।
उल्लेखित सभी कार्य बिजली ना होने के कारण आज बाधित रहेगी।
इस अंचल में बिजली ना होने से मोबाइल नेटवर्क में भी इसका असर देखने को मिलता है।