खनन ठेका श्रमिक हड़ताल पर
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचर में, कोयला खनन के कार्य में लगे ठेकाश्रमिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर उतर आए है।
प्राप्त सूचना के अनुसार , लिंगराज कोयला खान में कई बर्षो से कार्यरत निजी ठेका श्रमिकों को खान प्रबंधन स्वेच्छा से कार्य से बैठा दी है।
कई वर्षों से कार्यरत 85 ठेका श्रमिकों को लिंगराज साइलो में संविदा कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है!
नतीजतन, लिंगराज कोयला खान के श्रमिकों ने आज इसके विरोध में धरना दिया। इसके समर्थन मेंअन्य खानों में काम करने वाले हजारों ठेका कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन क्या रूप लेता है।





