झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय समिति का गठन
झारखण्ड की सत्तासीन पार्टी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है कि ओडिशा प्रदेश समिति को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए नए कार्य कारिणी सदस्य का गठन किया गया है | जो इस प्रकार है - अंजली सोरेंन को अध्यक्ष पद दिया गया है ,महेश चन्द्र हेम्ब्रम उपाध्यक्ष होंगे, रामचंद्र हासदा को महासचिव, और प्रहलाद पूर्ति को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है,सवियन आईन्द ,रामचंद्र मुर्मू, और लेथा तिर्की तीनों कार्यकारिणी सदस्य होंगे |





