नेताजी तथा वीर सुरेंद्र साय जयंती मनाई गई

नेताजी तथा वीर सुरेंद्र साय जयंती मनाई गई

लखन लोहार (संवाददाता) 

बंडामुंडा़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नेताजी सुभाषचंद्र बोष जयंती के साथ वीर सुरेन्द्र साय की जयंती भी मनाई गई। 
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें निबंध, भाषण, भेषभूषा व अन्य सामग्री शामिल थी। 
इस कार्यक्रम में विद्यालय के पुरातन छात्रों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 
विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुर्व छात्रों के लिए पुर्वछात्र एकत्रीकरण दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें सरस्वती शिशुमंदिर विद्यालय में अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों ने भागीदारी की और नेताजी सुभाषचंद्र बोस तथा वीर सुरेंद्रसाय जयंती का पालन किया। 

विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित करने में विद्यालय प्रबंधन और विद्यालय संचालन समिति का प्रमुख योगदान रहा।