यूको बैक की ओर से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

यूको बैक की ओर से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

भगवान राम की नगरी में नेत्र शिविर लगाना बड़े सौभाग्य की बात - मिलन दुबे

मर्यादा पुरुषोत्तम  भगवान राम की नगरी अयोध्या में यूको बैंक अयोध्या शाखा के नवीन परिसर एवं एटीएम का उद्‌घाटन के अवसर पर युको बैंक के तत्वावधान में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया l जिसमें 160 से अधिक लोगों के नेत्रों की जांच कर दवाई प्रदान की l यूको बैंक अयोध्या शाखा के नवीन परिसर एवं एटीएम का उद्‌घाटन कार्यक्रम के सुअवसर पर अश्वनी कुमार कार्यकारी अधिकारी  यूको बैंक अतिविशिष्ट अतिथी महंत प्रेम दास ( गद्दीनशीन हनुमानगढ़ी) के कर कमलों द्वारा आज  सम्पन हुआ। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में राजेन्द्र कुमार साबू (कार्यकारी निदेशक, यूको बैंक) विजय कुमार निवृत्ति काम्बले (कार्यकारी निवेशका, यूको बैंक , डॉ0 महेश दास  (प्राचार्य, हनुमान  संस्कृत  महाविद्यालय )महंत राम चरण वास , महत संत राम वास, नीरज कुमार अंचल प्रमुख यूको बैंक अयोध्या , महंत ज्ञान दास, महंत  मुरली दास , मिलन दुबे उप अंचल प्रमुख यूको बैंक अयोध्या l इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह शाखा प्रमुख, सुधाकर पाण्डे, शाक्षी शुक्ला, राम सिंह, शंभु सिंह उपस्थित थे। इस चिकित्सा शिविर में सैकड़ो लोग मौजूद रहे l