इंटर्नशिप के लिए एनआईटी में आए छात्र की नदी में डूबने से मौत

इंटर्नशिप के लिए एनआईटी में आए छात्र की नदी में डूबने से मौत

राउरकेला के पानपोष से होकर गुजरने वाली ब्राह्मणी नदी में डूबने से दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। दोनो छात्र राउरकेला के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) में इंटर्नशिप के लिए आए थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआईटी में इंटर्नशीप के लिए आए छः छात्र आज सुबह पानपोष स्थित ब्राह्मणी नदी में नहा रहे थे नहाने के दौरान रजत साहू और समीर कुमार नायक नामक दो छात्रों की नदी में  डूबने से मौत हो गई। और चार छात्र मौत के मुँह में जाने से बाल बाल बच गए। 

राउरकेला के एनआईटी में इंटरसिप के लिए आए छात्रों की विवरणी जो आज पानपोष स्थित ब्राह्मणी नदी घाट पर गए थे।

बालासोर से रजत साहू - संबलपुर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के द्वितीय वर्ष के छात्र। मई 2024 से एनआईटी राउरकेला में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग में इंटर्नशिप के लिए आए थे इनकी इंटर्नशिप जुलाई तक पूरी होनी थी।

समीरन सुकुमार नायक - संबलपुर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी। घर का पता: रघुनाथपुर, पटिया।
एनआईटी राउरकेला में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग में 1 महीने की इंटर्नशिप के लिए आए थे। ये इंटर्नशिप के लिए मई माह में शामिल हुए थे। 

घटना में बचे अन्य 4 छात्र:

1.अभिलिप्सा प्रधान - वीएसएसयूटी कॉलेज

2.बैष्णु देवी - वीएसएसयूटी कालेज 

3.संविधान साहू - संबलपुर यूनिवर्सिटी

4.तपन कुमार पात्रा - सोना यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर

इन छात्रों की इंटर्नशिप अवधि मई से जुलाई तक है।