कलयुगी पिता का दानव रूप-पूरे परिवार के हत्या का प्रयास

कलयुगी पिता का दानव रूप-पूरे परिवार के हत्या का प्रयास

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)

ओडीसा के संबलपुर में दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है जिसमे एक पिता का नर पिसाच का रूप सामने आया है।इस कलयुगी पिता ने  साथ पूरे परिवार को खत्म करनी चाही जिसमे वो काफी हद तक सफल भी रहा । पिता द्वारा किया गया इस मौत के ताडंव में एक बच्ची की मौत हो गई व परिवार के अन्य पाँच सदस्य अभी भी मौत से जूझ रहे है !

जिस पिता ने पूरे परिवार को एक साथ खत्म करने का प्रयास किया था पुलिस को देखते ही डर से अपना भी गर्दन काट लिया।

इस अयानवीए घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

आपको बता दें कि  एक साथ पूरे परिवार को खत्म करने की इस घटना का मुख्य अभियुक्त पिता सुकरू ओराम ने ही भुजाली से  अपनी चार बेटियों के साथ पत्नी का भी कत्ल कर दिया।आनन-फानन में गांव वालों ने स्थानीय थाना में सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर देखा तो घर बंद था इसके बाद ऊपर से कपड़ा हटाकर देखा तो हत्यारा  पिता उसी में छुपा था लेकिन पुलिस के डर से वह अपने गर्दन पर भी  भुजाली फेर ली जिसमें उसका गर्दन 70% कट गया है,पुलिस अंदर घुस कर देखा तो एक 4 साल की बच्ची  जो मरी हुई है बाकी तीन बच्चियों की और पत्नी की सांसे चल रही थी। पुलिस तत्काल अस्पताल गाडी (एम्बुलेंस) से तीनों बच्चीयो समेत पति पत्नी को सुंदरगढ़ सदर अस्पताल ले  जाया गया। जहां पिता की अवस्था गंभीर होने से उसे बुर्ला मेडिकल  कॉलेज रेफर कर दिया गया है।तीनों बच्ची के साथ मां की स्थिति खबर लिखे जाने तक स्थिर बताई जा रही है। घटना की छानबीन में पुलिस जुट गई है।
 मौके पर पहुंचे गोविंदपुर पुलिस अधिकारी प्रताप राणा,गढ़पोष चौकी अधिकारी देबराज दलबेहरा, कुचिंडा एसडीपीओ किशोर मिश्रा व संबलपुर एसपी एवं वैज्ञानिक टीम ने मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर शवपरिक्षण के लिए बामडा़  सरकारी अस्पताल  भिजवाया गया है ।समाचार लिखने तक पुलिस की छानबीन जारी है।