विजिलेंस के हत्थे चढ़ा आयुष चिकित्सक
4000 रिश्वत लेते पकड़ा गया आयुष चिकित्सक जांच जारी
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के कुतरा ब्लॉक स्थित गैरबहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आयुष चिकित्सक शारदा प्रसन्न बेहरा को सतर्कता विभाग की (विजिलेंस) टीम ने चार हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है ।
गैरबहाल अंचल में एक ऑटो चालक से दुर्घटना के मामले को निपटाने के लिए रुपए लिया जा रहा था।
ज्ञात हो कि 17 जुलाई को ऑटो चालक का दुर्घटना हो गया था। चालक को इलाज के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया
वही दुर्घटना की सूचना पुलिस को नहीं देने पर 12 हजार रुपये डॉक्टर ने मांग की । कहा कि पुलिस को सूचना देने पर अधिक रुपये खर्च होंगे । यह बातें डॉक्टर ने ऑटो चालक को कही थी। वहीं सतर्कता विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह चिकित्सक द्वारा मांगी गई रकम की पहली किश्त 4 हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़़ा।
वही चिकित्सक के आवास में जांच करती विजिलेंस की टीम रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया , वहीं चिकित्सक के चिकित्सालय परिसर में स्थित सरकारी क्वॉर्टर और कार्यालय में अब सतर्कता विभाग द्वारा तलाशी चल रही है । इसके साथ ही ढेंकनाल की पुश्तैनी घरों की तलाशी ली जा रही है । इसके बाद चिकित्सक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । वही खबर लिखे जाने तक सतर्कता विभाग टीम की और से जांच जारी थी ।





