घर में हुई चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
चोरी के आरोप में राउरकेला सेक्टर 7 थाना में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी दिनांक 03.09.2025 को दोपहर 2.10 बजे शिकायतकर्ता अमरनाथ दलाई (38) पुत्र स्वर्गीय बसंत कुमार दलाई, क्वार्टर संख्या D-931 सेक्टर-9,थाना-सेक्टर 07, राउरकेला जिला सुंदरगढ़ द्वारा स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 195 दिनांक 03.09.2025 यू/एस 305 (ए)/3 (5) बीएनएस के आधार पर की गई है।
थाने में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 03.09.2025 को दोपहर 2.10 बजे शिकायतकर्ता अमरनाथ दलाई (38) पुत्र स्वर्गीय बसंत कुमार दलाई, क्वार्टर संख्या D-931 सेक्टर-9,थाना-सेक्टर 07, राउरकेला जिला सुंदरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25.08.2025 को दोपहर 02.45 बजे वह किसी काम से घर से बाहर गए थे और परिवार के अन्य सदस्य अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। शाम 04.30 बजे जब वह कार्यस्थल से लौटे तो उन्होंने पाया कि गैस सिलेंडर (इंडेन) उस स्थान पर नहीं था जहाँ उसे होना चाहिए था। उन्होंने फिर से घर की तलाशी ली और पाया कि घर से 02 मोबाइल फोन (VIVO Y20 G POCO) भी चोरी हो गए थे। जांच के दौरान उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से 4 गैस सिलेंडर और 3 मोबाइल फोन, एक स्कूटी डुएट रजिस्टर्ड नंबर OD14 M 4480 जब्त किया गया है।
इस संदर्भ में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
(1). रोहित कुंभार (20), पुत्र- गुलशन कुंभार, पार्क बस्ती, सेक्टर-17, थाना-सेक्टर-15, राउरकेला,
(2) अजय मुना (33), पुत्र- करण मुना, क्वार्टर नंबर-बी/64 के पीछे, सेक्टर-17, थाना-सेक्टर-15, राउरकेला, जिला-सुंदरगढ़





