बीजद की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

बीजद की ओर से  रक्तदान शिविर का आयोजन

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

राजगांगपुर : ऐसे समय में जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है ,मरीजों को अस्पतालों में ऑक्सीजन के साथ रक्त कि भी जरुरत पड रही है बीजद की ओर से रक्तदान किया जाना सराहनीय कदम है |

आपको बता दें कि इस समय कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है जिसे देखते हुए ओडिशा के राजगांगपुर शहर में युवा  बीजू जनता दल की ओर से कई बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा चुका है | इसी कड़ी में कल भी बीजद कि ओर से लिपलोई में  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है | इस महामारी में अनेकों रोगी रक्त के अभाव से जूझ रहे हैं इसे देखते हुए युवा बीजद की ओर से यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था | 
 इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय थाना प्रभारी गोकुल आनंद साहू ने स्वर्गीय बीजू बाबू के तस्वीर  पर पुष्प माला अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की | बीजद के टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा की देखरेख में युवा बीजद के अध्यक्ष एवं छात्र बीजद के अध्यक्ष सुधीर साहू के साथ बीजद कर्मियों की उपस्थिति में रक्तदान की गई इस  रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया | महामारी के समय रक्तदान शिविर का आयोजन करने के लिए  इसे लोग एक मिसाल  देते हुए खूब सराहना की।