कठिन है परिवर्तित मार्ग

नुआगाँव ब्लॉक के बारीलेप्टा से होकर सोरडा़ की ओर जाने वाली सड़क पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। बड़काटोली चौक के पास पुल का निर्माण किया जा रहा है पुल का निर्माण किए जाने के लिए सड़क बीच से निकलता खोदी गई है,जिसके कारण सड़क कुछ दूर तक अवरूद्ध है। इसलिए यहाँ एक अस्थायी परिवर्तित मार्ग बनाई गई है। यह परिवर्तित मार्ग जिस भूमी पर बनाई गई है वहाँ खेती की जाती थी, जिससे इस मार्ग में कही कही की भूमी गीली है और इसपर भारी वाहनो का चलना मुश्किल हो गया है, अबतक यहाँ दो भारी वाहन फंस चुके है जिसे दिनभर की कडी़ मेहनत के बाद निकाला जा सका। 
यह मार्ग कही गीली तो कही धूल भरी है जिससे इस मार्ग से होकर गुजरने वाली वाहनो को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।