चांडिल में मालगाड़ी दुर्घटना ग्रस्त कई ट्रेनें प्रभावित तो कई रद्द

चांडिल में मालगाड़ी दुर्घटना ग्रस्त कई ट्रेनें प्रभावित तो कई रद्द

चांडिल में मालगाड़ी हादसे के कारण आद्रा चक्रधरपुर और रांची मंडल से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें रद्द रही       परिवर्तित मार्ग से चली  19 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें, शॉर्ट टर्मिनेट होकर चली चार जोड़ी ट्रेनें                    

चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल अंतर्गत चांडिल के पास शनिवार तड़के हुए भीषण मालगाड़ी हादसे के कारण चक्रधरपुर,आद्रा और खगड़पुर रेल मंडल से  होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रही एवं कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। मालगाड़ी हादसे के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली चक्रधरपुर  गोमो चक्रधरपुर मेमू,  झारग्राम पुरुलिया झारग्राम, टाटा पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटा बक्सर एक्सप्रेस, आद्रा टाटा आद्रा  मेमू, टाटा हटिया मेमू, टाटा आसनसोल मेमू आज रद्द रही।                              

वही परिवर्तित मार्ग से चली ये ट्रेनें - आनंद बिहार टर्मिनल भुवनेश्वर एक्सप्रेस 8 अगस्त को बिरामडीह रेलवे स्टेशन में साढ़े तीन घंटे तक रुकी रही। हावड़ा हटिया एक्सप्रेस  चांडिल साइडिंग में रोकी गई। शालीमार मुंबई आद्रा से  परिवर्तित मार्ग भोजूडीह, बोकारो स्टील सिटी मुरी हटिया राउरकेला होकर चलाई गई। कटिहार टाटा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे तक जयचंडी पहाड़ में रुकी रही  एवं इसे परिवर्तित मार्ग आद्रा मेदिनीपुर टाटानगर होकर चली। पुरी नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग  हिजली मेदिनीपुर आद्रा भोजूडीह गोमो होकर चली।के इस प्रकार इस हादसे के कारण कई ट्रेनें विभिन्न रेलवे स्टेशनों में रुकी रही।