मगदा गौंड़ समाज का एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न
गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता)
पश्चिम सिहभूभ जिला में स्थित आनंदपुर प्रखंड के ठियाटांगर में मगदा गौड़ समाज के द्वारा रविवार को ठियाटांगर फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मुख्य आयोजनकर्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता समाज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में झारखंड एवं ओड़िशा के कुल बारह टीमों ने भाग लिया था।
इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मनोहरपुर (भाग-2) सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को कीक मार कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन में रहकर खेल में बेहतर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंतिम व निर्णायक मैंच में विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव द्वारा खस्सी एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया, साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत होती है।
इससे आप निराश ना हों, बल्कि अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ें. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के सामाजिक आयोजन करना सराहनीय कदम बताया। उन्होंने आयोजन समिति को इस आयोजन के लिए बधाई व शुभकमानाएं दीं। इस मौके पर आयोजन समिति के मुख्यकर्त्ता अरुण गोप, सुदर्शन गोप, सूरज गोप, कमल किशोर गोप, सुंदर गोप, डॉक्टर गोप, राजेश गोप समेत काफ़ी संख्या में खेल प्रेमीगण उपस्थित थे।





