कोलकोरीडोर मार्ग बना आफत

कोलकोरीडोर मार्ग बना आफत

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के हिंगुला कोयला खदान से लिंगराज कोयला खदान तक सभी एमसीएल से लगभग 7 हजार कोयला ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से अपने गंतव्य के लिए बांकधारा होकर रवाना होते हैं।  लेकिन किसी कारण से एमसीएल ने भुवनेश्वरी कोयला खान, कोलकरेड के पास सड़क काट दी,जिससे सड़क पर गड्ढे हो गए और भारी बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव होने से कई ट्रक वहीं फंस गए। यह ट्रके न तो आगे जा सकते है और न ही पीछे।  नतीजतन, कोल कोरीडोर सड़क के किनारे सैकड़ों कोयला ट्रके राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े हो गए, जिससे जाम के कारण यातायात की समस्या पैदा हो गई।  खनन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालको से बातचीत की और युद्ध स्तर पर सड़क की मरम्मत का काम किया गया, जिससे स्थिति सामान्य हो सकी।