ओडिशा में लॉक डाउन कि अवधी बढ़ी

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ओडिशा सरकार ने लॉक-डाउन कि अवधी बढ़ाने का निर्णय लिया है | पहले लॉक-डाउन कि अवधी 19  मई तक रखी गई थी जिसे दो हफ़्तों के लिए बढ़ा दिया गया है |

इस दौरान सुबह सात बजे से ११ बजे तक दुकानों को खोलने कि अनुमति रहेगी | सप्ताहांत शट-डाउन पहले कि तरह जारी रहेगी |

शादी समारोह में २५ लोंगों को शामिल होने कि अनुमति होगी,वही प्रीतिभोज का आयोजन करने कि अनुमति नहीं होगी,इसके बजाय भोजन के पैकेट दिए जा सकते है |कृषी ,उद्योग,यातायात ,निर्माण,कार्य सम्बंधित दुकाने खुली रहेगी | टेस्टिंग व कोरोना टिका करन जारी रहेगा |

केंद्र ,राज्य ,व निजी कार्यालय को न्यूनतम संख्या में कर्मचारियों के साथ काम करने कि अनुमति होगी | यह जानकारी आज राज्य के मुख्य सचिव सुरेश महापात्र ने दी |