नव विवाहिता की हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस

नव विवाहिता की हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस

सुशांत मल्लिक (संवाददाता) 
मन मुताबिक दहेज ना मिलने पर एक नव विवाहिता की हत्या कर दी गई। यह घटना है 
कालाहांडी जिले के मदनपुर रामपुर थाना अंतर्गत तेली सरभली गांव की जहाँ एक नवविवाहिता बहू को उसके ससुराल वालों दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर हत्या कर दिये जाने के मामले में आज मृतिका के चाचा ओफेश्वर साहू ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्लामुंडा ब्लॉक बोरपादर के ग्राम पंचायत भटापाला (लक्ष्मीपाड़ा) के स्वर्गीय युधिष्ठिर साहू की बेटी केतकी साहू की शादी 6 महीने से भी कम समय पहले वैदिक रीति से ग्राम तेली सरभाली के आनंद साहू से हुई थी।  लेकिन शादी के एक माह बाद ही ससुराल वालों में पति आनंद साहू,ससुर राधे साहू, सास रायबारी साहू, दो ननद सोंतोशिनी साहू,और आयला साहू सभी ने मिलकर नव विवाहिता को दहेज के लिए तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। 6 महीने बीत जाने के बाद, ऐसे समय में जब बहु गर्भवती थी उनके साथ हत्या जैसी अमानवीय क्रुरता की गई ।  

रविवार की सुबह 8 बजे आनंद साहू ने अपने ससुराल में फोन कर यह सूचना दी कि बहू ने गले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली है।यह खबर सुनते ही परिवार वाले सभी अपनी बेटी को देखने आ गए। 
मृतिका के मायका पक्ष ने यह आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को ससुराल वालों ने पीट पीट कर मार डाला और बाद में उसे रस्सी के फंदे में लटका कर आत्महत्या की कहानी बना रहे है। 
सच क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
फिलहाल रामपुर पुलिस घटना की जांच कर रही है। खबर है कि पिता-पुत्र को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।