विधायक रोहित जोसेफ तिर्की ने विभिन्न रेलवे समस्याओं को लेकर डीआरएम को शौपा ज्ञापन
बीरमित्रपुर विधायक , रोहित जोसेफ तिर्की ने दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल कार्यालय का दौरा किया और मंडलीय रेल प्रबंधक से मुलाकात कर,बीरमित्रपुर विधानसभा क्षेत्र की अलग अलग रेलवे समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें नुआगांव, कुकडा फाटक, सुबोध राउतराय कॉलेज और गुडगुडगुड़जोर की बिजली की समस्याएं, पुरना बिश्रा अंडरपास, ट्रेन के ठहराव और यात्री सुविधा मुख्य समस्या थी। इसके अलावे और भी अलग अलग समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरे में बीरमित्रपुर विधायक प्रतिनिधि शशि सागर, बीजद टाउन अध्यक्ष कुना देव, छात्र नेता मोहम्मद एजाज आलम, युवा नेता प्रमोद बुडा, रवि सिंह और मशाहिद राजा मौजूद थे।





