विरमित्रापुर में श्रद्धा पूर्वक मना गुरू दिवस

विरमित्रापुर में श्रद्धा पूर्वक मना गुरू दिवस

शहर के विभिन्न विद्यालयों में श्रद्धा पूर्वक गुरु दिवस मनाया गया।इस अवसर पर सभी स्कूलों में समारोह आयोजित किए गए, जिसमें प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सरकारी उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र व शिक्षक  ब्रज किशोर शुक्ला उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत में बच्चों ने सभी शिक्षकों और अतिथियों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। स्वागत भाषण प्रधान अध्यापिका बानी मुंडा ने दिया, और सुशील बेहेरा ने समारोह का संचालन किया। सभी ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि  ब्रज किशोर शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। शिक्षक संतोष कुमार तांती ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु-शिष्य की परंपरा बहुत पुरानी है और हमें अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए। ज्योत्सना रानी होता ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस ने मार्गदर्शन किया, और उनप्रेरणा से उन्होंने शिकागो में अपना ऐतिहासिक भाषण दिया।
श्री शुक्ला ने कहा कि भारत एक गौरवशाली परंपरा वाला देश है, जिसने विश्व को शांति और सद्भाव का उपदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि गुरु हमें शिक्षा देते हैं और सही मार्ग दिखाते हैं। गणेश्वर बरुआ,  सुजाता दास और नमिता शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।