मुख्यमंत्री ने किया विश्व स्तरीय हाकी स्टेडियम का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने किया विश्व स्तरीय हाकी स्टेडियम का उद्घाटन

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

विश्व हॉकी कप2023 को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विभिन्न परियोजनाओं के साथ किया विश्व के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन।उद्घाटन समारोह के अवसर पर झारखंड और ओडिशा के बीच खेला गया हाकी का मैच। 13 जनवरी से 29 जनवरी तक यहां
आयोजित होना है विश्व हॉकी कप, जिसमें विश्व की 44 टीमें शिरकत  करेंगी।

ओडिशा के राउरकेला में विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम बनकर तैयार है, जिसका उद्घाटन पांच जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया आपको बता दें कि 20 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम का नामकरण झारखंड के सपूत महान स्वतंत्र सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के नाम से किया गया है। इस स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर यहां  झारखंड के हॉकी टीम और ओडिशा की टीमों के बीच एक मैच खेला गया जिसमें झारखंड की टीम ने 4-0 से बिजयी हुई। उल्लेखनीय है कि आगामी 13 जनवरी से 29 जनवरी तक पुरुष हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विश्व कप के सभी मैच ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित होने हैं। इस प्रतियोगिता में 16 देशों के बीच कुल 44 मैच खेले जाएंगे। इनमें 20 मैच बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में खेले जाने हैं। इस स्टेडियम में 13 जनवरी को भारत और स्पेन के साथ शाम सात बजे एवं 15 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच शाम सात बजे से मैच होना है भारतीय टीम को विश्व कप जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपया देने का ऐलान किया गया है।

आपको बता दें कि हॉकी विश्व कप को लेकर स्मार्ट सिटी राउरकेला शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है सूत्रों के अनुसार स्टेडियम समेत विभिन्न परियोजनाओं में 11 सौ करोड़ खर्च की गई है