मेहमान जा रहा मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल

मेहमान जा रहा मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल

आज क्रिसमस पर्व के अवसर पर सुबह से ही मेहमानो का आना जाना लगा था। 
इसीक्रम में नुआगांव प्रखंड़ के बड़जोजोदा निवासी बिजय मुंडा मोटरसाइकिल से अपने किसी मित्र के घर उरमई जा रहा था। 
कि उरमई में बिजय मुंडा की मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। 

प्राप्त सूचना के अनुसार दूसरी मोटरसाइकिल श्री मुंडा़ को टक्कर मारती हुई तेजी से निकल गई।  इस टक्कर में श्री मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल बिजय मुंडा को एंबुलेंस (108) में बिसरा सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।