भारी बारिश के कारण टूटा पुल

अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर) 

भारी बारिश की वजह से झारसुगुड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 15 के सरबहाल को जोड़ने वाली सड़क  पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है और कुछ हिस्से टूट गए हैं। जिसकी वजह से पिछले दो दिनों से स्थानीय अंचल में यातायात बाधित हुआ है। बुधवार को झारसुगुड़ा के विधायक टंकधर त्रिपाठी ने प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। इस मुआयने के दौरान जिला परिषद के सीडीओ तथा पीडी डीआरडीए, बिस्वरंजन नायक, नगरपालिका कार्यकारी अधिकारी, निशिकांत टेटे, भाजपा नेता बिमलेंदु भोल, नगरपालिका निर्वाही अधिकारी और वेदांता के अभियंता समेत कई दूसरे कर्मचारी मौजूद थे। ताकि आम लोगों को यातायात में कोई दिक्कत न हो,इसके लिए गुरुवार 20 अगस्त की शाम तक एक अस्थायी पुल का निर्माण करके यातायात व्यवस्था को समान्य करने की व्यवस्था की जाएगी। 
 इसके अलावा, विधायक टंकधर त्रिपाठी ने स्थानीय लोगों से वादा किया है कि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद इस सड़क पर पक्के पुल का निर्माण किया जाएगा।