रेलवे के विशेष निरिक्षण यान से टकराकर भूतपूर्व सैनिक की मौत

रेलवे के विशेष निरिक्षण यान से टकराकर भूतपूर्व सैनिक की मौत

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

भूतपूर्व सैनिक की रेलवे के बिशेष निरिक्षण यान की चपेट में आने से हुई मौत। 
राजगांगपुर रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित रेलवे पुलिस बल सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार एक भूतपूर्व सैनिक अपनी स्कूटी से रेलवे पटरी पार कर रहा था कि अपर मंडल रेल प्रबंधक की विशेष निरिक्षण यान से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई। और उसकी स्कूटी बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। यह दुर्घटना बामडा़ और सोनाखान रेलवे स्टेशन के बीच (KM no. 444/18-20A) आज सुबह के दस बजे घटी है।