बंडामुंडा़ क्रिकेट लीग का समापन

बंडामुंडा़ क्रिकेट लीग  का समापन

लखन लोहार (संवाददाता) 

डीज़ल कॉलोनी में  अंतर बंडामुंडा क्रिकेट लीग का अंतिम मैच खेला गया। डी.एस.ए क्लब डीज़ल कॉलोनी के तत्वावधान में बंडामुंडा शहर के डीज़ल कोलोनी में द्वितीय चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट लीग का समापन मैच खेला गया।

फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि  समाजसेवी शाशाधर पंडा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।  विशिष्ठ अतिथि के रूप में   अफरोज अहमद,जे. के. सिंह,पी.श्यामल राव ,बी.वर्देस्वर राव मौजूद थे। इस लीग में कुल 13 टीमो ने भाग लिया। फाइनल मैच  डीज़ल स्पोर्ट्स एसोसिएशन व स्मैश "ए" सेक्टर के बीच हुआ।

इस मैच में अंपायर की भूमिका में सोमनाथ टुडु और राजा त्रिपाठी मौजूद थे।फाइनल मैच में स्मैश ऐ सेक्टर ने 133 रनों के लक्ष्य दिया जिसपर डीज़ल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 12 ओवर पर 109 बनाकर हार गई।

स्मैश सेक्टर ऐ ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।प्रथम पुरस्कार 15000 और दुत्तिय पुरुस्कार ₹8000 ,मैच का लुत्फ उठाने काफी संख्या में दर्शक   मौजूद थे।डी. एस.ए क्लब के इम्तियाज हुसैन(काजू),संजय सिंह,सचिन सिंह,गंगा राव, हरि राव, दिलीप बोबोंगा,संदीप दास, बिट्टू,बबलू पूर्ति,प्रेम प्रसाद आदि मौजूद थे।