डालमिया विद्यामंदिर एजुकेशन एक्सीलेंस एम्पोवेरिंग इंडिया अवार्ड 2024 से सम्मानित

डालमिया विद्यामंदिर एजुकेशन एक्सीलेंस एम्पोवेरिंग इंडिया अवार्ड 2024 से सम्मानित

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर स्थित डालमिया विद्या मंदिर (डीविएम) को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में 'निजी स्कूल' श्रेणी ओडिशा के अन्तर्गत एजुकेशन एक्सीलेंस - एम्पोवेरिंग इंडिया अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डीविएम राजगांगपुर विद्यालय के प्राचार्य जयदेव कर ने डॉ. सुभाष सरकार माननीय शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार द्वारा 8 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में  प्राप्त किया l इस सम्मान से स्कूल को उसके अटूट समर्पण और उत्कृष्टता के लिए महत्वपूर्ण मान्यता मिली। मंच पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति, जिनमें डॉ. मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी पूर्व अध्यक्ष - एनसीटीई, महावीर सिंघवी संयुक्त सचिव विदेश मंत्रालय, जूही राजपूत, एमडी- अरुकस मीडिया, एन.के. अंबाश्ट पूर्व अध्यक्ष एनआईओएस और डालमिया विद्या मंदिर के सीईओ डॉ रोसेटा विलियम्स  इस उपलब्धि के महत्व और प्रतिष्ठा को रेखांकित करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मंत्रालय द्वारा आरटीई कार्यान्वयन/अनप्रिविलेज्ड के लिए स्कूल की श्रेणी के तहत डालमिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स को ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा, डालमिया विद्या मंदिर डालमियापुरम को तमिलनाडु राज्य के लिए जूरी पुरस्कार प्राप्त हुआ, डालमिया विद्या मंदिर चिरावा को राजस्थान राज्य से योग्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया एवं डालमिया विद्या मंदिर थांगस्काई को मेघालय राज्य से प्रशंसा प्रमाण पत्र से मान्यता दी गई ।डीविएम राजगांगपुर विद्यालय के प्राचार्य श्री जयदेव कर और डालमिया विद्या मंदिर के सीईओ डॉ रोसेटा विलियम्स ने इस सफलता की खुशी व्यक्त की और  सभी शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि डालमिया सीमेंट समूह द्वारा संचालित डालमिया विद्या मंदिर विद्यालय देश के 6 विभिन्न हिस्सों में स्थित हैं और डालमिया विद्या मंदिर, राजगांगपुर उनमें से एक है।डालमिया विद्या मंदिर का मुख्यालय नई दिल्ली में है।