चोरी से कोयला बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

चोरी से कोयला बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर में कोयला चोरी का मामला थमने का नाम नही ले रही है, कोयला चोरी करने वाले नये नये तरीको से चोरी को अंजाम दे रहे हैं, ऐसा ही एक मामला तालचेर के कोयलारी थाना क्षेत्र से सामने आया है।

यह घटना तालचेर के कोयलारी थाना क्षेत्र की है, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माँ कोयला डीपो से दो ट्रको में कोयला लादकर रायगडा़ स्थित उत्कल आलुमिना को ले जाया जा रहा था,कि अंगुल के हुलुरी सिंहा अंचल के 27 वर्षीय दिपक मिश्र एवं ढे़कानल गदासिला अंचल के 28 वर्षीय किरण कुमार महांती इस कोयले को बाहर कहीं बेच दिया,जिसकी शिकायत थाने में किए जाने के बाद पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है।