आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बच्चे की मौत चार घायल
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत चार घायल, एक नर्स भी झुलसी।
सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव ।
मंगलवार को अचानक मौसम में आई मौसम में बदलाव और क्षेत्र में बिजली की चमक के साथ बारिश भी हुई इसी दौरान आकाशी बिजली की चपेट में आने से बिहारपुर क्षेत्र के खैरा गांव के एक प्राथमिक पाठशाला में अध्यनरत चौथी कक्षा के बालक की मौत हो गई है, जबकि चार बच्चे घायल हो गए।आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को वैक्सीनेशन लगाने के लिए आई एक नर्स के भी घायल होने की खबर है। सभी घायलों को बिहारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
मौसम के बदले मिजाज के बीच जिले के ओडगी विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरा के प्राथमिक पाठशाला रेडियापारा में दोपहर 1.30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे का मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गए जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर में किया जा रहा है।प्राथमिक उपचार के बाद घायल चार बच्चों को बेहतर उपचार के लिये जिला चिकित्सालय सूरजपुर रिफर किया गया है।आकाशीय बिजली की चपेट में बच्चे उस समय आए जब स्कूल में मध्याह्न भोजन की छुट्टी हुई थी इसी दौरान बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये जिसमें 10 वर्षीय कक्षा चौथी का छात्र लक्ष्मण सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि घायलों में 8 वर्षीय अमरजीत सिंह,सहदेव सिंह,शिवराम सिंह,भवन सिंह घायल हो गए जिनको तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए बिहारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। इधर दूसरी ओर बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र रेडियापारा में वैक्सीनेशन के लिए एक स्वास्थ्य कर्मी गई हुई थी वह भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गई है उसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहरसोप में किया रहा है।





