अधजली अवस्था में मिला युवती का शव
नितिन सिन्हा (संपादक -खबरसार)
अधजली अवस्था में अज्ञात युवती का शव जंगल में मिलने से अंचल में सनसनी फैल गई है। मृत युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष होने की आशंका जताई जा रही है।
सरगुजा जिले से सटे सूरजपुर जिले के चौकी तारा क्षेत्र अंतर्गत जर्नादनपुर का है, जहाँ जंगल में 20 से 25 वर्षीय युवती का शव अधजली अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई है। तारा पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह जंगल की ओर गये ग्रामीणों ने चौकी में सुबह 9 बजे के करीब सूचना दी कि एक युवती का शव अधजली अवस्था में जंगल किनारे पड़ा हुआ है।
घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देकर चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल घटना स्थल पर तत्काल पहुंचे और जांच में जुट गये साथ ही स्थानीय नागरिकों नजदीक के थाना व चौकी में संपर्क कर युवती की पहचान की कोशिश की गई परंतु देर शाम तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है । सोशल मिडिया के माध्यम से भी युवती का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना की सूचना पर फोंरेसिक एक्सपर्ट श्री कुजूर , एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र पुजारी, प्रशिक्षु डी.एस.पी.स्निग्धा, थाना प्रभारी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे, डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई परंतु युवती का शिनाख्त नहीं हो पायी है।
युवती की दहिने हाथ में मन्तोषी तथा बाँक हाथ में एम अक्षर का गोदना गुदा हुआ है। तारा चौकी पुलिस युवती की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और युवती का शिनाख्त होने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा,आशंका जतायी जा रही है कि यह सत प्रतिशत हत्या का मामला है, पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। जंगल में इस तरह से अधजली अवस्था में युवती का शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। जंगली क्षेत्र में युवती की अधजली लाश मिलने से अंचल के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने अलग अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है तथा जल्द से जल्द अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।





