विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा आवश्यक
राष्ट्रीय प्रद्योगिकी संस्थान (NIT) ने विकसित भारत' के लिए नशा मुक्त युवा कार्यक्रम आयोजित किया।
राउरकेला, 2 अगस्त 2026: राष्ट्रीय प्रद्योगिकी संस्थान (NIT) राउरकेला ने विकसित भारत के लिए 'नशा मुक्त युवा कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम देश भर में नशा मुक्त समाज को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वस्थ और ज़िम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करने के अभियान का हिस्सा है।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन NIT राउरकेला के निदेशक प्रो. के. उमामहेश्वर राव ने किया। इस मौके पर राउरकेला के अपर पुलिस अधीक्षक रमाकांत साहू, OPS-I भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में NIT राउरकेला के रजिस्ट्रार प्रो. रोहन धीमान; डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) प्रो. राजीव कुमार पांडा; NIT राउरकेला के MYBHARAT नोडल ऑफिसर प्रो. रमेश कुमार महापात्रा और जिला युवा अधिकारी रवि शंकर भी सम्मानित अतिथि के तौर पर मौजूद थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, वक्ताओं ने नशे के नुकसान के बारे में जागरूकता फैलाने की अहमियत पर ज़ोर दिया और छात्रों से सोच-समझकर फ़ैसले लेने,स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने और नशा-मुक्त समाज के दूत बनने की अपील की। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि विकसित भारत के मकसद को पूरा करने के लिए युवाओं का सक्रिय भागीदारी ज़रूरी है।
कार्यक्रम में संकाय सदस्य, छात्र,कर्मचारी ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भागीदारी करने वाले लोगों ने नशा मुक्त शपथ भी ली, जिसमें उन्होंने ड्रग्स से दूर रहने और अपने साथियों और समाज में जागरूकता फैलाने का अपना वादा दोहराया। यह कार्यक्रम जागरूकता, ज़िम्मेदारी और समाज की भागीदारी के ज़रिए एक स्वस्थ्य, सुरक्षित और नशा-मुक्त भारत बनाने की दिशा में काम करने के सामूहिक संकल्प के साथ खत्म हुआ।





