पुलिस पर लगा हत्या का आरोप स्वतंत्र जांच की मांग

पुलिस पर लगा हत्या का आरोप स्वतंत्र जांच की मांग

सुशांत कुमार मल्लिक (संवाददाता) 

कालाहांडी जिला के मदनपुर रामपुर प्रखंड अंतर्गत गोछाडेंगेन ग्राम पंचायत के तेंतुली कुपा के विवाहित युवक सुदाम भोई का शव स्थानीय जंगल में फंदे पर झूतला मिला। 

यह मामला अब और गहराता जा रहा है। 
परिजनो ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि ऋषिदा पुलिस एक चोरी के मामले की जांच के लिए सुदाम भोई को उसके घर से उठा ले गई थी।  हालांकि, जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर छोड़ा तो वह उस दिन से घर नहीं लौटा।  काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिला।  तीसरे दिन युवक का शव गांव के पास वाले जंगल में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान सुदाम भोई के रूप में हुई।  
ग्रामीणों ने पुलिस पर  सुनियोजित तरीके से सुदाम की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। एवं घटना की स्वतंत्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। 

एक अन्य युवक ने भी पुलिस पर आरोप लगाते हुए मीडिया को जानकारी दी कि उसके साथ भी पुलिस ने कुछ ऐसा ही किया। पूछताछ के लिए थाने में लेजाकर उसकी पिटाई की और उसके पिता द्वारा पुलिस को पैसे दिए जाने पर उसे छोड़ दिया। इस युवक ने मीडिया से यह भी कहा कि मृतक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 

ऐसे में प्रश्न उठता है,कि क्या पुलिस पर ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा आरोप सही तो नही? क्या सुदाम की मौत पुलिस की मार से हुई है ?और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है?  
इस मामले में आदिवासी संघ जिला संपादक प्रकाश मांझी, स्थानीय सरपंच सुरेश प्रधान, लोचन धरुआ, राजू मांझी व स्थानीय ग्रामीणों ने स्वतंत्र जांच की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस के ऊपर लगे आरोप पर क्या कार्यवाही होती है। सुदाम की हत्या हुई या उन्होने आत्महत्या की है यह तो वक्त ही बताएगा।