अमृत भारत रेलवे स्टेशन की सूची में राजगांगपुर रेलवे स्टेशन

अमृत भारत रेलवे स्टेशन की सूची में राजगांगपुर रेलवे स्टेशन

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजगांगपुर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,चक्रधरपुर रेल मंडल के मंड़ल रेल प्रबंधक ने किया राजगांगपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण। तकनीकी सुविधा से परिपूर्ण होगी राजगांगपुर रेलवे स्टेशन।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर रेलवे स्टेशन का चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक अरुण जे.राठौर ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ पूरे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।  
इस साल की रेल बजट में अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से ओडिशा में 57 रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण की जाएगी जहां यात्रियो को रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली सारी सुविधा उपलब्ध होगी।
इस क्रम में राजगांगपुर रेलवे स्टेशन का नाम होने से राजगांगपुर मंड़ल रेल प्रबंधक चक्रधरपुर अरुण जे राठौर के नेतृत्व में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें इस साल की बजट में ओडिशा के 57 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण कर सभी तकनीकी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। वही इस योजना के तहत राजगांगपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प यथाशीघ्र किया जाएगा।
जिसको लेकर चक्रधरपूर मंड़ल रेल प्रबंधक अरुण जे.राठौर के साथ सभी विभागीय अधिकारी द्वारा पूरे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। 


अब राजगांगपुर के लोगों को इंतजार है उस वक्त का जब उन्हें नये अवतार में सुविधा सम्पन्न रेलवे स्टेशन की सौगात दी जाएगी।