गोपबंधु सरकारी उच्च विद्यालय मे रसोई घर का उद्घाटन

गोपबंधु सरकारी उच्च विद्यालय मे रसोई घर का उद्घाटन

रामप्रवेश चौधरी (संपादक)


 मंगलवार की सुबह 11 बजे राजगांगपुर प्रखंड़ अंतर्गत वार्ड नंबर-4 स्थित गोपबंधु सरकारी उच्च विद्यालय मे रसोई घर का उद्घाटन किया गया |

रसोई घर का उद्घाटन राजगांगपुर नगरपालिका  अध्यक्ष माधुरी लुगुण ने फीता काट कर किया | गौरतलब है की यह रसोई घर का उद्घाटन 5 टी के द्वितीय फेज के अधीन की गई | आपको बता दे की विद्यालय मे पढ़ने वाले छात्र छात्राओ को टिफिन करने के लिए काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था जिसे देखते हुए 5टी के द्वितीय फेज के अधीन मंगलवार को रसोई घर का उद्घाटन किया गया रसोई घर के उद्घाटन से विद्यालय के छात्र छात्राओ को इसका लाभ मिलेगा इसके अलावा बारिस, गर्मी, शीत के दिनों मे विद्यालय परिसर मे ही विद्यार्थी रसोई घर मे बैठ कर खाना खा सकेगे वह आसानी से टिफिन कर पायेगे | विद्यालय परिसर मे रसोई घर के उद्घाटन से अभिभावकों ने काफी सराहना की | इस अवसर पर स्थानीय नगरपालिका अध्यक्ष माधुरी लुगुण ने अपने वक्तव्य मे  कहा की विद्यालय के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी मै हरसंभव मदद करने का आश्वाशन दिया | वही दूसरी ओर उपनगरपाल एमडी इरफान ने अपने वक्तव्य मे कहा की मै भी इसी विद्यालय से पढ़ कर निकला हूँ और जो भी असुविधा उक्त विद्यालय मे होती है मै हमेशा इसका समाधान करता हूँ और आगे भी मेरी यही कोशिश रहेगी | उक्त रसोई घर उद्घाटन के दौरान गोपबंधु सरकारी उच्च विद्यालय के प्रचार्य बिनाता रानी नायक, उपस्थित रही वही विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओ मे कीर्तन चंद्र राऊल, सरोजिनी कूजुर, दसराज किसान, मारियानं केरकेटटा, लिपिका मल्लिक, संपीता भोई, सूजिता सबनम कुजूर, वार्ड नंबर-4 की पार्षद कौशर परवीन सहित विमला बेनर्जी मौजूद रही | कार्यकर्म की परिचालन सुजाता दास ने किया वही राधारानी पट्टनायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया।