सारंडा़ में पुलिस और नक्सलियो की मुठभेड़ जारी है

सारंडा में मिसिर बेसरा दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना, ऑपरेशन जारी,

सारंडा़ में पुलिस और नक्सलियो की मुठभेड़ जारी है

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 
पश्चिम सिंहभूम का नक्सल प्रभावित क्षेत्र मनोहर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र में रुक रूक कर नक्सलियो से मुठभेड़ जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ बुधवार दोपहर से रुक रूक कर चल रही है।

मनोहरपुर अंचल के सारंडा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर है। प्राप्त सूचना के अनुसार यहाँ सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान कई नक्सलियों को घायल कर दिया है और माओवादीयों के अस्थाई शिविर को भी  ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के माने तो इस मुठभेड़ में माओवादी नेता मिसिर बेसरा और अनल उर्फ़ पतिराम माझी जैसे ईनामी नक्सली के दस्ते को पुलिस ने घेर रखा है।मुठभेड़ को लेकर पूरे सारंडा जंगल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी चेक नाका से लेकर पडोसी राज्य ओडिशा के बॉर्डर तक पुलिस की पैनी नजर है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुतबिक यह मुठभेड़ जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलभंगा के पास घटी है। फिलहाल इस खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक द्वारा नहीं की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने केवल इतनी जानकारी दी है की ईलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।