गांजा के साथ एक गिरफ्तार
आबकारी विभाग की शक्रियता और ताबड़तोड़ कार्यवाही के बावजूद राउरकेला में नशे का कारोबार थमने का नाम नही ले रही है।
शहर में फिर एक व्यक्ति गांजे के साथ पकड़ा गया। आबकारी विभाग की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 8.12.22 को शहर के रेलवे स्टेशन और बस अड्डे क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा गश्त (पेट्रोलिंग) और जाँच (चेकिंग) ड्यूटी के दौरान एक आरोपी नागेंद्र राव को 9.800 किलोग्राम एनडीपीएस गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसे आबकारी विभाग ने गिरफ्तारी के बाद राउरकेला न्यायालय भेजा दिया।





