श्रीराम जन्मभूमि में बढा़ई जाएगी लाॅकर की सुविधा

श्रीराम जन्मभूमि में बढा़ई जाएगी लाॅकर की सुविधा

अनिल वर्मा : संवाददाता 

अयोध्या: अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद रामनगरी अयोध्या में बढ़ते श्रद्धालुओ की संख्या को देखते हुए उनके सामानो की सुविधा के लिए लॉकरो की सुविधा औऱ अधिक बढ़ाई जाएगी।

यह लाॅकर राम जन्म भूमि परिसर के अंदर बनाए जाएंगे ,इस काम के लिए रिक्त स्थान की सीमा को देखकर लॉकरो की सुविधा देखी जाएगी। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में लाॅकर बढा़ने की मुख्य वजह यह है कि दर्शन के दरमियान दूर दराज से आए श्रद्धालु अपने साथ ज्यादा सामान लेकर आ जाते है,और यहाँ आकर जमकर खरीदारी भी करते है।जिसको देखते हुए सुविधा बढ़ाई जाएगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता द्वारा यह जानकारी साझा की गई है।