ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
पुलिस ने पहचान के लिए फोटो जारी किया
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई हावड़ा रेल लाइन में दिनांक 11 जून 2026 की रात कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से कटकर मृत हो गया था।सुबह कोतरा रोड पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्यवाही पूरा करने के साथ मृतक की पहचान का प्रयास किया। काफी देर तक मृतक की पहचान नहीं हो पाने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि मृतक स्थानीय नागरिक नहीं है। अतः मृतक की पहचान स्पष्ट करने के लिहाज से कोतरा रोड पुलिस ने पहचान मृतक की फोटो सार्वजिनक कर पहचान का प्रयास कर रही है।





