अवैध शराब के मामले में सख्त हुई पुलिस
सूमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
रायगढ़ जिला के कोतरारोड़ थाना प्रभारी गिरधारी साव के नेतृत्व में कल शाम कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर बोकरामुडा से तारापुर की ओर सूपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AA 4951 में एक जरकीन में महुआ शराब भरकर लेकर आ रहे थे।इस मामले में आरोपी भोला राम निषाद पिता स्व0 गणेश राम निषाद उम्र 48 साल साल सहदेवपाली थाना जूटमिल जिला रायगढ़,ग्राम तारापुर पुलिया के पास नाकाबंदी कर पकड़ा गया है । आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है। शराब के अवैध परिवहन के मामले में आरोपी से मोटरसाइकिल व शराब जब्त की गई है।

इसी क्रम में आज सुबह कोतरारोड़ पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कोसमनारा चौक मुख्य सड़क के किनारे आरोपी अजय गोप, पिता स्व. रमराई गोप,ग्राम सोनवा बस्ती, कुईडा थाना, सोनवा जिला पंचायत सिदमुम झारखण्ड हाल मु0 वार्ड नं0 08 फूलचंद का किराया का मकान किरोडीमल नगर, थाना कोतरारोड जिला रायगढ़,को एक प्लास्टिक थैला में 10 लीटर क्षमता वाली जरिकेन में 10 लीटर महुआ शराब जिसकी कीमत 1,000/- रूपये आंकी गई है,के साथ पकड़ा गया है । बताया जा रहा है कि आरोपी शराब की अवैध बिक्री के लिये लेकर जा रहा था ।
थाना कोतरारोड़ में दोनों आरोपियों पर धारा 34(2),59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवही कर आरोपियों को कोर्ट चालान कर दिया गया है।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, महेन्द्र खरे, आरक्षक कमलेश यादव, गोविंद पटेल, देव कुमार सोनवानी की अहम भूमिका रही है ।





