जल्दबाजी ने ले ली जान

बंद फाटक को गलत तरीके से पार करना पड़ा भरी ,जल्दबाजी के कारण जान गवाई

जल्दबाजी ने ले ली जान

राजीव कुमार ( संवाददाता ) 

बिसरा  : राउरकेला से बिसरा होते हुए जाने वाली मुख्य सड़क पर कुकडा़ अंचल में बना  रेलवे फाटक को बंद रहने पर गलत तरीके से पार करना रेलवे कर्मचारी के लिए अंतिम सफ़र बन गया ।

यह घटना बीते कल ३ मार्च की रात ९ बजे के करीब घटित हुई है | ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला में रेल नगरी कहे जाने वाले बंडामुंडा स्थित रेलवे यार्ड के सी,एन.डब्लू,विभाग में कार्यरत कर्मचारी एतवा ओराम मोटरसाइकल द्वारा बिसरा से बंडामुंडा कि ओर जा रहा था , रास्ते में पड़ने वाले कुकड़ा फाटक के रेलवे फाटक बंद होने के कारण उन्होंने अपनी मोटर साइकल को बगल से निकालने कि कोशिश करने लगा,कि तभी पटरी पर दौड़ती रेलगाड़ी गुजरी जिसकी चपेट में आकर एतवा ओराम मोटरसाइकल समेत दूर जा गिरा | चलती ट्रेन के संपर्क में आने के कारण एतवा ओराम बुरी तरह जच्मी हो गया था | और साधन के आभाव में जख्मी हालत में ही देर तक पटरी किनारे ही पड़ा रहा | एक साथी कर्मचारी काफी देर बाद ऑटो रिक्सा में उसे अस्पताल ले गया जंहा उसकी मौत हो गई |