विभिन्न अभावों से जुझता मनोहरपुर डिग्री कालेज

विभिन्न अभावों से जुझता मनोहरपुर डिग्री कालेज

"डिग्री काॅलेज में प्रिंसिपल बहाल एवं मुलभुत सुविधा को लेकर गोवर्धन ठाकुर के नेतृत्व में विधायक तथा सांसद को सौपा गया मांग पत्र" 

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर  प्रखंड के डिग्री कॉलेज में तीन महीने से प्राचार्य कि बहली नही हुई है। जिसे लेकर छात्र छात्राओं ने 19 दिन तक कालेज में ताला बंद कर रखा था, लेकिन  आश्वासन के अलाव कुछ भी नहीं मिला।अपनी इसी समस्या को लेकर संसद तथा विधायक से श डिग्री काॅलेज के छात्र छात्राओं के प्रतिनिधि स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। 

संसद तथा विधायक ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि छात्र छात्राओं के साथ  कुलपति महोदय से 8 तारीख को मिलकर  समस्या का समाधान करेंगे अगर नहीं होता है तो राज्यपाल महोदय से मिलने की बात भी कही। 

डिग्री कॉलेज मनोहरपुर फिलहाल विभिन्न समस्यों से घिरा हुआ है,जिनमें प्रमुख समस्याएं इस प्रकार है:-

① प्राचार्य की बहाली जल्द से जल्द हो ।

② विषय आधारित शिक्षक बहली किया जाये। 

③ स्वछ पेयजल की व्यवस्था किया जाये ।

④ होम सेंटर डिग्री काॅलेज मनोहरपुर में किया जाए। 

⑤ पुस्तकालय में पुस्तक की  व्यवस्था  किया जाए।

⑥  छात्र छात्राओं के लिए  खेलकुद की सुविधा  एवं NCC/ NSS की व्यवस्था किया जाए। 

(7) डिग्री काॅलेज में साफ -सफाई करने के लिए कर्माचारी  की बहाली किया जाए। 

(8) डिग्री काॅलेज  केम्पस में कैटीन की सुविधा  किया जाए। 

(9)   कंम्प्यूटर लैब के लिए शिक्षक बहली किया जाए। 

(10) डिग्री काॅलेज में होस्टल की व्यवस्था किया जाए। 
(11) छात्र की समस्या को उठने के लिए छात्र संघ का चुनाव किया जाए। 
जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने वाले छात्र प्रतिनिधियो में गोवर्धन ठाकुर, राहुल पोद्दार तुलसी महतो मोहित महतो करण कुमार जोन कुजुर, मानवेल बेक आदि प्रमुख थे।