राज्यस्तरीय कॉन्क्लेव में राज्यपाल होगे मुख्य अतिथि
ओडिशा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य को लेकर सामाजिक संगठन एससी एसटी एण्ड़ वुमैन एंटरप्रेन्योर वर्षो से सुंदरगढ़ जिले में कार्यरत है। इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबिर पौल अपने संगठन से जोड़ कर महिलाओं के लिए स्वरोजगार का अवसर उत्पन्न कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम बढाते हुए ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुबर दास से मुलाकात कर यह आग्रह किया कि ओडिशा के प्रत्येक जिले के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और महिला उद्यमियों के लिए राज्यस्तरीय कॉन्क्लेव का आयोजन भुवनेश्वर में किया जाएगा, और इस कॉन्क्लेव में भारत सरकार और राज्य सरकार के सभी योजनाओं के बारे में उद्यमियों को जागरूक किया जाएगा जिससे अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा जिससे ओडिशा में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और ओडिशा में उद्यमिता के तरफ युवाओं का दिलचस्पी बढ़ेगा । इस आयोजन के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल बने। सुबिर पाल के इस आग्रह को राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में सुबिर पाल से मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के राज्यपाल महामहिम रघुबर दास ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और उन्होने पूरे ओडिशा में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मुहिम को तेज करने की बात कही है साथ ही ओडिशा के जनजाति उद्यमियों को आगे बढ़ने और सरकारी योजनाओं का फायदा देने पर जोर दिया है।
इस अवसर पर इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स फॉर एससी एसटी एंड वूमेन एंटरप्रेन्योर के राष्ट्रीय महासचिव हेमा एक्का, महिला अधिवक्ता रेखा गुप्ता और राजलक्ष्मी पात्र प्रमुख रूप से उपस्थित होकर राज्यपाल के समक्ष अपने बिचार रखे।





