वरिष्ठ नागरिक संघ का 11वॉ वार्षिकोत्सव संपन्न

वरिष्ठ नागरिक संघ का 11वॉ वार्षिकोत्सव संपन्न

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर एच.के.पंडा एवं सचिव जगत नारायण शर्मा के प्रयास से वरिष्ठ नागरिक संघ का वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ।

सुंदरगढ़ जिला में स्थित राजगांगपुर शहर के वरिष्ठ नागरिक संघ ने अपना 11वॉ वार्षिक उत्सव शहर के सभी वरिष्ठ नागरिको की उपस्थिति में मनाई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डालमिया भारत सीमेंट लिमिटेड के चैतन्य श्रीवास्तव थे।  

राजगांगपुर वरिष्ठ नागरिक संघ अपना वार्षिक उत्सव पूरे धूमधाम से मनाते रहे हैं जिसका 11वॉ वार्षिक उत्सव सुमित्रा मैरिज पैलेस में आयोजन  किया गया था। इस अवसर पर शहर के सभी वरिष्ठ नागरिको की उपस्थिति देखी गई। 

इस कार्यक्रम में डालमिया सीमेंट लिमिटेड के कार्य निर्देशक चेतन श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में अपना अहम योगदान दिया।उन्होने अपने भाषण में वरिष्ठ नागरिक को युवा वरिष्ठ नागरिक संघ की उपाधि देते हुए संबोधन किया,आगे उन्होने कहा कि हमे इनसे अनेक तरह की सीख लैनी चाहिए। 

वही वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष डॉ.एच.के पंडा ने सभी वरिष्ठ नागरिको को अपने स्तर पर स्वास्थ्य जाँच और उपचार की बात कही। वरिष्ठ नागरिक संघ का अभी तक कहीं भवन ना होने का मुद्दा पत्रकारों द्वारा उठाए जाने पर डालमिया सीमेंट के कार्य निर्देशक ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द वरिष्ठ नागरिक संघ का एक भवन राजगांगपुर शहर में देखने को मिलेगा।

 इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक के अध्यक्ष डॉक्टर एच.के पंडा सचिव जगत नारायण शर्मा  अतिथि के रूप में उपस्थित शहर के पुराने एसडीपीओ सुमन दत्ता  एवं नए एसडीपीओ शुशांत शेखर बेहुरा शहर के नगरपाल माधुरी लुगुन उप नगरपाल  मो.इरफान एवं शहर के वर्तमान में युवा प्रखंड़ विकाश अधिकारी  नारायणी पंडा (वर्तमान में  सुंदरगढ़ जिला के बालीशंकरा में कार्यरत)आदि गणमान्य लोगो की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिक संघ का वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ।