हेमा एक्का रेड़क्रास सोसाइटी की कमिटी में हुई शामिल

हेमा एक्का रेड़क्रास सोसाइटी की कमिटी में हुई शामिल

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में स्थित राउरकेला शहर की आदिवासी समाजसेवी हेमा एक्का को रेड क्रॉस सोसायटी ओडिशा राज्य कमेटी की सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभापति की सिफारिश पर हुई है। नियुक्ति पत्र रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव गणेश चंद्र पात्र द्वारा हेमा एक्का को प्रदान किया गया, जिसमें संयुक्त सचिव आलोक कुमार मोहंती उपस्थित थे।

रेड क्रॉस सोसायटी ओडिशा राज्य शाखा की स्थापना 1936 में हुई थी और यह प्रतिक्रिया, आपदा तैयारियों, स्वास्थ्य देखभाल, और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने पर काम करती है। ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभापति रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष हैं।

हेमा एक्का की नियुक्ति से आदिवासी समुदाय के कल्याण और सामाजिक कार्य में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।